Date Filter

Entertainment

SGRR विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनाया NSD फाउंडेशन Day



एसजीआरआर विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का फाउंडेशन डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज और कुलपति डॉ. यशबीर दिवान ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विश्वविद्यालय के सभागार में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एनएसएस समन्वयक, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, डॉ. किरण वर्मा, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. दीपक सोम और डॉ. गीता रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. किरण वर्मा ने उच्च शिक्षा और एनएसएस में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने एनएसएस सेल की उपस्थिति के फायदे बताते हुए, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल को सरकारी वित्तीय सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

डॉ. दीपक सोम ने बताया कि वर्ष 2018 में एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एनएसएस की स्थापना हुई थी और तभी से यह सेल विभिन्न रचनात्मक और समाजसेवी कार्यों में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि एनएसएस सेल पौधारोपण, खाना बांटने वाले वाहनों की सेवा, और चकराता में एक गांव को गोद लेने जैसे कार्यों के माध्यम से समाज सेवा में अपना योगदान दे रहा है।

इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पाखी ने अपने अद्वितीय कथक नृत्य से समां बांधा, आयुष भट्ट और उनकी टीम ने गढ़वाली गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कविता चंद और प्राची ने बॉलीवुड मिक्स गानों पर नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आयुष पंडित और उनकी टीम ने ‘स्वच्छता हमारा उत्तरदायित्व’ विषय पर एक जीवन्त नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। हिमांशु ने बांसुरी की मधुर धुन से सभी को मोहित किया, जबकि जसलीन कौर ने एनएसएस के महत्व पर प्रभावी व्याख्यान दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us