सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के बीच समझौता
उत्तराखंड सरकार और गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के बीच सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की उपस्थिति में यह समझौता सचिवालय में हुआ।
मुख्य सचिव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भारत सरकार के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमांत गांवों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके साथ ही, ग्रामीणों की आजीविका के लिए संसाधन उपलब्ध कराना भी इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने सीमांत क्षेत्रों में हैली सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है। सीमांत क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थलों जैसे आदि कैलाश, ओम पर्वत और तिम्मरसैंण महादेव तक पर्यटकों की पहुँच आसान बनाने के लिए इन सेवाओं का उपयोग किया जाएगा। दुर्गम रास्तों के कारण इन स्थानों तक पहुँचने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
इस समझौते के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के क्षेत्र में मौजूद हैलीपैडों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, वाईब्रेंट विलेज में रहने वाले ग्रामीणों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए भी इन हैलीपैड्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
उत्तराखंड के तीन सीमांत जनपदों—उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों की तैनाती है। इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस समझौते को एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह पहल न केवल पर्यटन के विकास को प्रोत्साहन देगी, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने में भी मददगार होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नशे में धुत चोर की अनोखी हरकत, चोरी करने गया और मौके पर ही सो गया
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Leave A Reply