उत्तराखण्ड बचाने के लिए संघर्ष समिति से जुड़ें लोगः नरेंद्र सिंह नेगी
मूल निवास और भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने संयोजक मोहित डिमरी के साथ उत्तराखंड की संस्कृति के ध्वजवाहक और लोकप्रिय गायक नरेंद्र सिंह नेगी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समिति ने स्वाभिमान आंदोलन की रणनीति पर उनसे चर्चा की और नेगी जी से आशीर्वाद लेते हुए उन्हें अपनी प्रेरणा मानकर उनके आदर्शों और संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
समिति ने कहा कि उनकी प्रेरणा से आंदोलन को बल मिल रहा है और भविष्य में भी उनके आशीर्वाद से मूल निवास और सशक्त भू-कानून लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की और समिति के आंदोलन की सराहना की। उन्होंने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए राज्य की जनता से इस संघर्ष से जुड़ने का आह्वान किया। नेगी जी ने कहा कि राज्य को बचाने के लिए 1950 का मूल निवास, मजबूत भू-कानून का लागू होना और स्थायी राजधानी गैरसैंण का बनना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य बनने के 24 वर्षों बाद भी जनता की आकांक्षाएं पूरी नहीं हुई हैं। ऐसे में राज्य को बचाने और इसकी वास्तविक अवधारणा को साकार करने के लिए जनता को संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पर्यावरण और स्वच्छता पर बच्चों को दी गई सीख
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply