Date Filter

Uttarakhand

जम्मू और हरियाणा के शानदार प्रदर्शन को केदारघाटी मे दोहरायेगी भाजपा: भट्ट



भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव तारीखों की घोषणा का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर के शानदार प्रदर्शन को केदारघाटी में दोहराने का दावा किया है। जनता यहां भी भ्रम और झूठ के कांग्रेसी गुब्बारे की हवा निकालने जा रही है।

चुनावी शंखनाद पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि पार्टी संगठन केदारनाथ विधानसभा की जनता का आशीर्वाद लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोकसभा चुनावों से ही वहां बूथ एवं पन्ना कमेटियां पूरी तरह सक्रिय होकर काम कर रही हैं। कैडर आधारित इकाई होने के कारण पार्टी कार्यकर्ता हर समय जनता के मध्य सक्रिय रहते हैं। बावजूद इसके हमने पहले ही विधानसभा प्रभारी, सहप्रभारी समेत वहां के पांचों मंडल के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी थी। डबल इंजन सरकार के केदारघाटी में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्य और पार्टी के वैचारिक संकल्प जनता के सामने हैं। इस सबके मद्देनजर जो जमीनी फीड बैक प्राप्त हो रहा है, उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी का वहां रिकॉर्ड मतों से जीतना तय है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा भाजपा की परंपरागत सीट रही है, जो स्वर्गीय शैला रानी रावत की दुखद मौत के बाद रिक्त हुई थी। अभी हमें दिवंगत लोकप्रिय विधायक के अधूरे छूटे विकास कार्यों को पूरा करना है, जिसके लिए आशीर्वाद मांगने हेतु जनता के बीच हम जा रहे हैं।

केदारघाटी की देवतुल्य जनता के सामने दो विकल्प है, एक तरफ भाजपा है जो विकास और विरासत की नीतियों पर क्षेत्र का कायाकल्प करने में प्रयासरत है,वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष है जो श्री केदार धाम में हो रहे विकास कार्यों का विरोध करते हैं। वह नहीं चाहते कि धामों के भव्य दिव्य स्वरूप के आकर्षण से रिकॉर्ड श्रद्धालु आए और जिससे स्थानीय आर्थिकी में जबरदस्त वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांत वादियों में खलल डालने वाले बाहरी लोगों की घुसपैठ रोकने और देवभूमि की डेमोग्राफी सनातनी पहचान के साथ बनी वह इसकी भी पक्षधर नही है।

हालांकि क्षेत्र की महान जनता ने अग्निवीर और किसानों के तथाकथित मुद्दों पर हरियाणा चुनावों के माध्यम से देश का मूड भी भांप लिया है । लिहाजा उन्होंने भी झूठ एवं भ्रम की राजनीति करने वाले विपक्ष को सबक सिखाने का मन बनाया हुआ है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us