उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग के दूसरे दिन आयकर विभाग और सीएमओ देहरादून टीम की शानदार जीत
उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग के दूसरे दिन दो रोमांचक मैच खेले गए। पहले मैच में आयकर विभाग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को हराकर जीत हासिल की।
यह मैच न केवल खेल के लिए, बल्कि दो महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्य के लिए भी आयोजित किया गया था जिसमें उत्तराखंड को टीबी उन्मूलन करने हेतु व मातृत्व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियों को आम जनमानस में प्रसारित करना रहा।
आयकर विभाग द्वारा इस जीत के पीछे की प्रेरणा टीबी उन्मूलन की थीम को बताया गया, जिसके तहत विभाग ने समाज में जागरूकता फैलाने और टीबी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने का संकल्प लिया।
मैच के दौरान टीबी मुक्त पंचायत के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि टीबी उन्मूलन हेतु पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जिसमें टीबी के लक्षण, कारण, उपचार और रोकथाम की जानकारी दी जाती है। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत निशुल्क जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है, जहां टीबी के संभावित मामलों की पहचान की जाती है और पॉजिटिव मरीजों को मुफ्त चिकित्सा और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
आपको बता दें कि मंगलवार को हुए पहले मुकाबले में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में आयकर विभाग ने मात्र दो विकेट के नुकसान पर 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। आयकर विभाग की टीम के ओर से सत्यम राठौर को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
वहीं दूसरे मैच में सीएमओ देहरादून ने पीडब्ल्यूडी को मात देकर अपनी स्थिति मजबूत की। सीएमओ देहरादून की टीम ने शिशु स्वास्थ्य व पीडब्लयूडी की टीम ने मानसिक स्वास्थ्य थीम पर उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का अपना पहला मैच खेला।
पीडब्लयूडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में महज 64 रन पर ढेर हो गई। जवाब में सीएमओ देहरादून की टीम ने महज 10.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। सीएमओ देहरादून की टीम से आकाश को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी करेगी जिला स्वास्थ्य समिति: डॉ. धन सिंह रावत
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply