Date Filter

Uttarakhand

उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों की महारैली में पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल



उत्तरकाशी जिले में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में लाठीचार्ज के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले ने तब तूल पकड़ा जब प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई जिसके बाद विवाद बढ़ने पर पुलिस लाठी चार्ज करना पड़ा।

उत्तरकाशी जिले में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की तरफ से हिंदू जनाक्रोश महारैली निकाली गई जिसके तहत जिला मुख्यालय के हनुमान चौक पर रैली निकालने के लिए विभिन्न हिंदू संगठन और व्यापार मंडल के लोग एकत्रित हुए हैं। महारैली में हिंदुत्व के बड़े चेहरे स्वामी दर्शन भारती, लखपत भंडारी, राकेश आदि लोग भी शामिल होने पहुंचे हैं।

दरअसल, संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल ने उत्तरकाशी में बन रहे एक धार्मिक स्थल और बाहरी लोगों द्वारा किए गये अतिक्रमण को लेकर हिंदू जनाक्रोश महारैली निकाली थी। महारैली को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार होते हुए भटवाड़ी रोड तक पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में हो रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिक के बीच नोकझोंक हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि महारैली को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से उत्तरकाशी में आईआरबी की एक प्लाटून भी तैनात की गई है। यहां रैली को सफल बनाने के लिए स्थानीय व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। डुंडा, उत्तरकाशी, जोशियाड़ा आदि जगहों पर बाज़ार बन्द रखे गए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us