Date Filter

Health

नववर्ष पर अलर्ट मोड पर रहेंगे सभी अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने नववर्ष और शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नई गाइडलाइन (एसओपी) जारी की है।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं में मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर 10 मिनट के भीतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही की स्थिति में संबंधित मेडिकल कॉलेज के एमएस या प्राचार्य को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित की, जिसमें आपातकालीन प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। ट्राईएज प्रक्रिया के तहत मरीजों की त्वरित जांच, क्लीनिकल प्रोटोकॉल, दस्तावेज़ीकरण, और क्वालिटी एश्योरेंस सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने यह भी कहा कि राज्य में नववर्ष के उत्सव और यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी अस्पतालों को एसओपी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग का यह कदम जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us