विरासत महोत्सव का समापन अद्भुत यादों के साथ
देहरादून के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में लगातार 15 दिनों तक चले विरासत महोत्सव का समापन हज़ारों अद्भुत, अनोखी और खूबसूरत यादों के साथ हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने वाली रिच संस्था ने दिल से उन लाखों मेहमानों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
रिच संस्था के महासचिव आरके सिंह ने कहा कि विरासत महोत्सव-2024 ने इस बार भी देवभूमि में बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव जन सहभागिता और सांस्कृतिक प्रेमियों के सहयोग के बिना संभव नहीं था।
आरके सिंह ने आयोजन में सहयोग देने वाले ओएनजीसी प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग, होमगार्ड और यातायात पुलिस के साथ विभिन्न स्टाल संचालकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया का भी धन्यवाद किया जिन्होंने नियमित कवरेज देकर आयोजन को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया।
महोत्सव के अंतिम दिन प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया, जो महफिल के लिए यादगार बन गई। अपनी टीम के साथ उन्होंने सुर और ताल का ऐसा संगम प्रस्तुत किया जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
उषा उत्थुप का करियर 1969 में चेन्नई के नाइट क्लब से शुरू हुआ और उन्होंने 17 भारतीय तथा 8 विदेशी भाषाओं में गाया है। उनकी आवाज़ ने सीमाओं के पार प्रेम, एकता और सहिष्णुता का संदेश फैलाया है। पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर आधुनिक गीत प्रस्तुत करने वाली उषा ने भारतीय संस्कृति को अनूठे ढंग से विश्व मंच पर पेश किया है। सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है; उन्होंने एड्स, कैंसर, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर कई गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम किया है।
उन्हें 2011 में पद्मश्री और 2024 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
धनतेरस की सौग़ात: सरकारी कर्मचारियों को मिली महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, बोनस
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply