फतेहपुर टांडा में नदी और बंजर भूमि पर अवैध पट्टे की भूमि वापस लेने की मांग उठी
देहरादून के फतेहपुर टांडा में नदी और बंजर भूमि पर नियमों के विरुद्ध दिए गए पट्टे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए मांग की है कि इस अवैध पट्टे को रद्द किया जाए।
नेगी ने आरोप लगाया कि हिमालयी आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान को 19.92 हेक्टेयर नदी और बंजर भूमि पर मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय स्थापित करने के लिए पट्टा दिया गया है, जो उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 की धारा 132 का उल्लंघन है।
इस धारा के अनुसार, नदी, चारागाह और बंजर भूमि जैसी सामुदायिक जमीन पर पट्टा जारी करना अवैध है, क्योंकि इस प्रकार की जमीन को सार्वजनिक उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
नेगी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि यह अनुच्छेद जीवन के अधिकार के तहत पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित करता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 1996 के फैसले का भी उल्लेख किया, जिसमें बंजर और नदी श्रेणी की भूमि को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया है।
विकेश नेगी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस भूमि पर संस्थान द्वारा किए गए सभी निर्माण कार्यों को हटाने का आदेश दिया जाए और मामले की एक स्वतंत्र जांच समिति से निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने यह भी अपील की है कि इस अवैध आवंटन में शामिल अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त करने के अभियान के बीच यह मामला चर्चा में आ गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
प्रवासी उत्तराखंडीयों के लिए परिषद का गठन होगा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply