Date Filter

Uttarakhand

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, अब खरसाली में होंगे यमुना मईया के दर्शन



विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में 12:05 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर पर धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई।

माँ यमुना व सोमेश्वर देवता की डोली ढोल-बाजों की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास के लिए खुशीमठ (खरसाली) के लिए रवाना हुई। शीतकाल में अगले छह माह तक श्रद्धालु माँ यमुना के दर्शन खरसाली गांव में कर सकेंगे।

यमुनोत्री मंदिर के सचिव सुरेश उनियाल ने जानकारी दी कि यमुनोत्री धाम के कपाट मकर लग्न, अनुराधा नक्षत्र एवं सौभाग्य योग में शीतकाल के लिए बंद किए गए। इसके बाद शनि देव की डोली की अगुवाई में माँ यमुना की उत्सव डोली खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। शाम होते-होते डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर में विराजमान होगी। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार, मान्यता है कि भैया दूज के दिन यमुना जी के जल में स्नान और उनके दर्शन मात्र से यम यातना से मुक्ति प्राप्त होती है।

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब माँ यमुना के दर्शन छह माह तक उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली में कर सकेंगे। उत्सव डोली के स्वागत के लिए खरसाली गांव में विशेष तैयारियां की गईं। ग्रामीणों ने यमुना के मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया और पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया। इससे पहले यमुनोत्री धाम से उत्सव डोली आने पर पैदल मार्ग की साफ-सफाई भी कराई गई ताकि श्रद्धालुओं का मार्ग साफ-सुथरा रहे।

इस वर्ष अब तक 7,11,754 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। इससे पहले, 2 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us