झाझरा में भूमाफियाओं-पुलिस की मिलीभगत से गरीब परिवार बेघर
उत्तराखंड सरकार जहां भूमाफिया पर कार्रवाई की बात कर रही है, वहीं जमीन से जुड़े विवादों में पुलिस और भूमाफियाओं की मिलीभगत लगातार सवालों के घेरे में है। ताजा मामला देहरादून जिले के प्रेम नगर थाना अंतर्गत झाझरा चौकी क्षेत्र का है, जहां गुरुवार सुबह भूमाफियाओं और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत ने एक गरीब विधवा महिला और उसके बच्चों को बेघर कर दिया।
झोपड़ी तोड़, बच्चों को किया बेदखल
सुधौवाला स्थित महिला पॉलिटेक्निक के पास रहने वाली विधवा महिला पिछले कुछ वर्षों से एक सज्जन व्यक्ति द्वारा दी गई भूमि पर झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रही थी। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे, कुछ दबंग भूमाफिया पुलिसकर्मियों के साथ उसकी झोपड़ी में जबरन घुस आए। उन्होंने महिला के घर का सामान बाहर फेंक दिया, बच्चों को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और उसकी झोपड़ी तोड़ दी।
जब महिला ने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए कहा, "हम झाझरा चौकी से हैं। ज्यादा कुछ बोला तो जेल में डाल देंगे।" महिला ने बताया कि जमीन पर कोर्ट का स्टे आदेश है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार कर दिया।
खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर
सर्दी के इस मौसम में विधवा महिला अपने छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। इस घटना ने इलाके में प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहले भी हुआ था ऐसा मामला
यह पहली बार नहीं है जब झाझरा चौकी में इस तरह की घटना सामने आई हो। कुछ समय पहले भूमाफियाओं ने चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कुसुम कश्यप नाम की महिला की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर उसका घर गिरा दिया था। कुसुम ने भी दावा किया था कि उसकी जमीन पर कोर्ट का स्टे था, लेकिन उसकी भी फरियाद पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सरकार और प्रशासन पर सवाल
इन घटनाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के "ना भय, ना भ्रष्टाचार" वाले दावों की पोल खोल दी है। सवाल यह उठता है कि जब पुलिस और भूमाफिया मिलकर न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, तो पीड़ितों को न्याय कौन दिलाएगा?
पीड़ित परिवार ने राज्य के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या सरकार और न्यायपालिका इन गरीबों को इंसाफ दिला पाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
PM Shri KV ITBP Dehradun Hosts Lecture on Disaster Management
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply