Date Filter

News

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सैकड़ों छात्रों द्वारा दिया गया स्वास्थ्य जागरूकता संदेश

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में वंडरवेल फाऊंडेशन की ओर से एक अवेयरनेस वॉक का आयोजन पवेलियन ग्राउंड से किया गया जिसका उद्घाटन मेयर सुनील उनियाल गामा, वंडरवेल फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर याशना बाहरी सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, माया ग्रुप का कॉलेज की एमडी डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, निरावधी की डायरेक्टर डॉक्टर प्राची चंद्रा कंडवाल, ग्रेस बुटीक की एमडी मंजू हरनाल ने किया।

इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय के इस भाग दौड़ वाली जीवन शैली में खुद के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आसान नहीं है। आज जब लोग इस बारे में बात करने से भी हिचकते है इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना अपने आप में बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान सभी आमंत्रित अतिथियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए।

विभिन्न कॉलेज से आए प्रतिनिधियों को मेयर सुनील उनियाल गामा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर के नुक्कड़ नाटक का मंचन दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में माया ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ओशनिक इंटरनेशनल, आईटीएम कॉलेज, सुभारती कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज एवं हिमालयीय विश्वविद्यालय के योग, फिजियोथेरपी और पंचकर्म के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने स्लोगन बैनर लेकर पवेलियन ग्राउंड से होते हुए दून क्लब इंदिरा मार्केट से होकर एक जागरूकता रैली निकाली जो वापस पवेलियन ग्राउंड में आकर संपन्न हुई।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us