स्वास्थ्य विभाग को मिले 352 ANM
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के रिक्त 391 पदों पर अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत चयन बोर्ड द्वारा कुल 352 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि 31 पदों पर चयन परिणाम हाई कोर्ट में दायर रिट के चलते रोक दिया है।
डॉ रावत ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 18 जनवरी 2024 को चयन बोर्ड को 391 रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचन उपलब्ध कराया था। इसके क्रम में बोर्ड ने 1 फरवरी 2024 को विज्ञापन जारी किया। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 18 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।
इसके उपरांत बोर्ड ने आज अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। डॉ रावत ने बताया कि चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सभी तेरह जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमे अल्मोड़ा जनपद में 37, बागेश्वर 13, चमोली 29, चम्पावत 13, देहरादून 51, हरिद्वार 8, नैनीताल 38, पौडी 57, पिथौरागढ़ 23, रुद्रप्रयाग 6, टिहरी 27, ऊधमसिंह नगर 36 तथा उत्तरकाशी में 14 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तैनाती दी गई है, शीघ्र ही इन्हें जनपद स्तर पर विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया जाएगा।
उन्होंने चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन नवनियुक्त एएनएम को जल्द से जल्द राज्य के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके। डॉ रावत ने कहा कि एएनएम की नियुक्ति से राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हर साल मनाया जाएगा जनजातीय विज्ञान महोत्सव
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply