पर्यटन से सशक्त हो रही ग्रामीण महिलाएं, ₹91.75 लाख की बिक्री से बढ़ी आय
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां ग्रामीण महिलाओं के लिए आय के नए अवसर लेकर आई हैं। राज्य के 110 ‘यात्रा आउटलेट्स’ के जरिए अक्टूबर 2024 तक महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने ₹91.75 लाख की बिक्री की, जिससे ₹29.7 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ।
ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) ने इस पहल को साकार किया है। इस मिशन के माध्यम से प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्थापित आउटलेट्स से पर्यटकों को न केवल उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका भी सशक्त की जा रही है।
महिला उत्पादों का बढ़ा बाजार
ग्राम्य विकास सचिव राधिका झा के अनुसार, इन आउटलेट्स पर हस्तनिर्मित ऊनी वस्त्र, जैविक मसाले, मिलेट-आधारित खाद्य पदार्थ, जैविक अचार और स्थानीय स्मृति चिन्ह जैसे उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं। यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
पांच लाख महिलाएं जुड़ीं समूहों से
यूएसआरएलएम ने राज्य के 13 जनपदों के 95 विकास खंडों में 67,172 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया है, जिनसे लगभग पांच लाख महिलाएं जुड़ी हैं। सरकार यात्रा आउटलेट्स, सरस केंद्र और ग्रोथ सेंटर के जरिए महिलाओं के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा, मिशन के तहत राज्य में 8 मिलेट बेकरी इकाइयां भी स्थापित की गई हैं।
प्रधानमंत्री की अपील से मिली प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से अपने खर्च का 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पाद खरीदने पर खर्च करने की अपील की थी। इस पहल से न केवल महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी, बल्कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
लखपति दीदी योजना का फायदा
राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के तहत ‘लखपति दीदी योजना’ चला रही है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिल रही है। यह स्पष्ट है कि सरकार की यह पहल महिलाओं की आर्थिकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मेडिकल शिक्षा में सुधार, छात्रों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply