Date Filter

Uttarakhand

कुम्भ–2027: तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव का हरिद्वार में निरीक्षण

हरिद्वार: कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और विभागीय समन्वय मजबूत रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान घाट निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान देने को कहा। बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, चेंजिंग रूम और प्रसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ‘ग्रीन घाट’ विकसित कर सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने पथरी रौ नदी पर सेतु, विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माणाधीन पुलों के कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। हरिद्वार बाईपास और दिल्ली हाईवे फ्लाईओवर को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

जलापूर्ति व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कुम्भ के दौरान स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था में आधुनिक तकनीक व एआई के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us