Date Filter

Uttarakhand

दून मे सफाई और रोशनी व्यवस्था पर ज़िलाधिकारी की दो टूक, काम करें या फिर चलते बनें

शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं नगर निगम प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सफाई और प्रकाश व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि कूड़ा प्रबंधन को केवल व्यापार के रूप में न देखा जाए, यह जनस्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है।

सफाई कंपनियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा ज़िलाधिकारी ने कहा कि अनुबंध के अनुसार कार्य नहीं करने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए इकोन वेस्ट मैनेजमेंट और सनलाइट कंपनियों को 15 दिनों का समय दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कंपनियां या तो अपने संसाधन बढ़ाएं या उपलब्ध संसाधनों से डबल ड्यूटी करें। यदि सुधार नहीं हुआ तो बाकी 53 वार्डों के लिए नई टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

शीशमबाड़ा प्लांट में कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने संबंधित कंपनियों निकोल और एनवायरनमेंटल टेक्नो पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने इन कंपनियों के उच्च अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर तलब किया है। यदि अधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं तो कंपनी को टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जाएगी।

सफाई कंपनियों द्वारा धनराशि बढ़ाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को कानूनी रूप से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षति पहुंचाना मकसद नहीं है, लेकिन सफाई व्यवस्था में लापरवाही और जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में शहर की प्रकाश व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 1 अक्टूबर से अब तक 26,852 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गई है। इनमें सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर मरम्मत की गई 4,072 लाइटें भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य को समयसीमा में पूरा किया जाए और बैकलॉग को समाप्त किया जाए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us