Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर यात्रा होगी शुरू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चारधाम - केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन स्थलों की यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएं।

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में ठहरने पर श्रद्धालुओं को 10 प्रतिशत किराए में छूट देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा अगले सप्ताह की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने `सशक्त उत्तराखंड` के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर, उन्होंने राज्य को अग्रणी बनाने के लिए सभी विभागों को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द सड़क सुरक्षा नियमावली बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिदेशक को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए सघन अभियान चलाने की बात कही। नशीले पदार्थों की तस्करी और उपयोग पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी और कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही जनपदों का भ्रमण और रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान वे जन सुनवाई करेंगे, विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और सरकारी कार्यालयों व नगर निकायों में व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। इसके लिए एक रोस्टर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश के विकास की गति तेज हो और यह देश के अग्रणी राज्यों में अपनी जगह बना सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us