Date Filter

Science

स्वास्थ्य विभाग में 40 नए नर्सिंग अधिकारी नियुक्ति

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 40 नए नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज इन नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के लिए की गई है।

स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित समारोह में डॉ. रावत ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उनकी भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि इन नई नियुक्तियों से राज्य के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है, जिसमें पिथौरागढ़ में 8, पौड़ी में 6, अल्मोड़ा में 5, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में 4-4, देहरादून में 2, तथा उत्तरकाशी, बागेश्वर और चंपावत में 1-1 अधिकारी शामिल हैं।

इससे पहले विभाग ने 1394 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की थी, जिनमें से 1354 ने कार्यभार ग्रहण किया था। बाकी पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से इन 40 नर्सिंग अधिकारियों का चयन किया गया है।

डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। नई नियुक्तियों से स्थानीय चिकित्सा इकाइयों में उपचार की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

नियुक्ति पत्र मिलने पर नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों ने खुशी जाहिर की और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने किया।

इस नियुक्ति से राज्य की चिकित्सा सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर दूरस्थ क्षेत्रों में।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us