बाबा केदार के दर्शन करें अब उखीमठ में: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया और यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि उत्तराखंड का तीर्थाटन और पर्यटन और भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा, "यह पहल वर्षभर पर्यटकों के आगमन को प्रोत्साहित करेगी और राज्य के कई अन्य पर्यटन स्थलों को प्रचलित करने में मदद करेगी। इसके साथ ही, स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।"
शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने साफ-सफाई, यातायात और ठहरने जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा को दूर करने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
यह पहल उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और राज्य के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बाबा केदार की राह पर मांस ना बेचा जाए
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply