केदारनाथ यात्रा में राहत अभियान: 800 से ज्यादा श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा एक बार फिर चुनौतीपूर्ण बन गई। बुधवार और गुरुवार के बीच एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर 800 से अधिक फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच का मुख्य मार्ग भारी भूस्खलन की वजह से बंद हो गया था, जिसके चलते कई यात्री वहीं फंस गए। राहत टीमों ने जंगल के रास्ते एक वैकल्पिक अस्थायी ट्रैक तैयार कर श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग तक पहुंचाया।
बुधवार को ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने 2179 यात्रियों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचाया, जिनमें 1679 पुरुष, 414 महिलाएं और 47 बच्चे शामिल हैं। ये सभी यात्री मंगलवार को पैदल मार्ग से बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे।
गुरुवार सुबह तक 200 और यात्री दर्शन कर लौटे हैं। मौके पर अब भी 60-70 लोग रुके हुए हैं, जिनके लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
राज्य आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि अधिकांश चारधाम मार्ग खुले हैं। हालांकि गंगोत्री राजमार्ग का एक हिस्सा, पिथौरागढ़ और सिरोबगड़ क्षेत्र में सड़कें बंद हैं। बारिश के कारण 62 सड़कें अभी भी बंद हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय और दो राज्य मार्ग शामिल हैं। 35 से अधिक ग्रामीण और पीडब्ल्यूडी सड़कें खोलने का कार्य जारी है।
मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन लगातार जिलों को अपडेट और सुरक्षा दिशा-निर्देश भेज रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
India Gets 109 New IFS Officers from IGNFA Dehradun
Latest Newst
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund

Leave A Reply