मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप के समापन समारोह में की अहम घोषणाएं
टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी में शुक्रवार को आयोजित 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चैंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। उन्होंने नई टिहरी मेडिकल कॉलेज की सड़कों के हॉट मिक्सिंग, मल्टी पार्किंग का निर्माण, जिला मुख्यालय में खेल मैदान का निर्माण, और जायका पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण की घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया और कहा कि टिहरी झील ऊर्जा और जल प्रबंधन के साथ पर्यटन और साहसिक खेलों के लिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार की नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी, खेल किट योजना, और मुख्यमंत्री खेल विकास नीति जैसी योजनाओं से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही खेल विश्वविद्यालय स्थापित होगा और उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। यह खेल "ग्रीन गेम्स" थीम पर आधारित होंगे और राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे।
उन्होंने टिहरी क्षेत्र में साहसिक खेलों और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद शीतलहर का कहर, चारधाम में जम गईं झीलें और झरने
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply