Date Filter

Uttrakhand

‘टूरिस्ट फ्रैंडली’ उत्तराखंड की छवि अब विशेष पर्यटक पुलिस के ज़िम्मे

साल दर साल चार धाम यात्रा मे तीर्थयात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी होने की वजह से सुरक्षा, यातायात संचालन और सुचारू व्यवस्था करना एक चुनौती बनी हुई है।

इस सिलसिले में पर्यटक पुलिस कर्मियों के एक विशेष दस्ते को गढ़वाल मंडल में चार धाम तीर्थ यात्रा के रूट पर तैनात करने की तैयारी हो चुकी है। प्रशिक्षणार्थियों को हरिद्वार के सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर में तैयार किया गया है।

पर्यटक पुलिस कर्मीयों को इस तरह से तैयार किया गया है कि वे संवेदनशीलता के साथ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सहायता करें और किसी भी प्रचार का मार्गदर्शन के लिए हमेशा तत्पर रहें। हांलाकि यह एक सामान्य पुलिसकर्मी की ड्यूटी से अलग जरूर है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि उत्तराखंड के लिए एक पर्यटक अनुरूप राज्य के तौर पर एक बढ़िया छवि पड़ेगी।

पर्यटक पुलिस को चार धाम के दौरान पड़ने वाली ठंड, बारिश और चिलचिलाती गर्मी तक के अलग अलग प्राकृतिक परिस्थितियों मे भी निरंतर काम बेहतर तरीके से तैयार किया गया है।

इन पुलिस कर्मियों को योग आसन, ध्यान, व्यक्तित्व विकास, अंग्रेजी बोलने और मुख्य बोलचाल की भाषाओं को जानने से लेकर विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया है ताकि अलग अलग राज्यों के तीर्थयात्रीयों से आसानी से वार्तालाप हो सके।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों ने पर्यटक पुलिस के दस्ते को यातायात नियमों, प्रावधानों और विभिन्न वाहन परमिटों के बारे में भी जानकारी दी जो उनकी ड्यूटी के दौरान काम आएंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us