नैनीताल में 24 स्थानों पर बेटियों ने जताई असुरक्षा, प्रशासन हुआ सतर्क
`बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ` अभियान के बावजूद बेटियां समाज में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। नैनीताल में आयोजित एक कार्यशाला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शहर के 24 स्थानों को असुरक्षित बताया। इन स्थानों में बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, ठंडी सड़क, स्नोव्यू, मल्लीताल मस्जिद के पास, मॉल रोड के पार्क, और जेल कैंपस जैसे इलाके शामिल हैं।
कार्यशाला में छात्राओं ने बताया कि बसों और टैक्सियों में अक्सर नशे की हालत में यात्री और चालकों की वजह से छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। छात्राओं ने इस दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की।
महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर निदेशक ऋचा सिंह और संयुक्त टीम ने छात्राओं द्वारा बताए गए स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्थानों पर शराब और अन्य नशीले पदार्थों की मौजूदगी पाई गई। टीम ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
छात्राओं ने दी सुरक्षा के सुझाव
कार्यशाला में छात्राओं ने सुझाव दिया कि असुरक्षित स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त और सीसीटीवी की निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर अधिक सख्ती बरतने की भी मांग की।
जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर हल्द्वानी और नैनीताल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके। प्रशासन ने कहा है कि चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा के उपाय जल्द से जल्द लागू किए जाएंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नई पहल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply