21 दिन बंद रहेगा बदरीनाथ हाईवे, वैकल्पिक मार्ग से होगा यातायात संचालन
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण 21 दिनों तक यातायात बंद रहेगा। नंदप्रयाग क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित 400 मीटर लंबे हिस्से से मलबा हटाने का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य 18 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।
जिला प्रशासन ने नंदप्रयाग से सैकोट कोठियालसैंण चमोली मोटर मार्ग को यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में तय किया है। श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, और कर्णप्रयाग से ज्योतिर्मठ की ओर जाने वाले वाहनों को इस मार्ग से भेजा जाएगा। ज्योतिर्मठ और पीपलकोटी से आने वाले वाहनों को भी इसी रूट का उपयोग करना होगा।
एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) द्वारा दिन के समय, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा। इससे शीतकालीन चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी इस वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी होगी।
भूस्खलन के कारण पुरसाड़ी, बाजपुर, और मैठाणा गांवों के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त 16 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ेगी।
भूस्खलन क्षेत्र के पास स्थित विद्युत हाईटेंशन लाइन का एक टावर भी खतरे में है। जिलाधिकारी ने इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने पुलिस और एसडीएम को वैकल्पिक मार्गों पर यातायात को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। एनएचआईडीसीएल ने भरोसा दिलाया है कि मलबा हटाने का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में पिरूल से सीबीजी उत्पादन की पहल, स्थायी समाधान की ओर कदम
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply