Date Filter

Crime

रामनगर में 32 लाख के गांजे की तस्करी का भंडाफोड़

नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने 127 किलो गांजा बरामद कर दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 32 लाख रुपए बताई गई है।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर मालधन चौड़ क्षेत्र में नरेश कुमार के घर छापा मारा, जहां जमीन के नीचे बने सीक्रेट रूम से 110 किलो गांजा बरामद हुआ। नरेश कुमार और उसकी पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई में पीरुमदारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी से 17 किलो गांजा मिला। पुलिस ने दिग्विजय सिंह और नेम पाल यादव, दोनों निवासी काशीपुर, को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प के तहत यह पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

Stay Connected With Us

Subscribe Us