देवभूमि में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा शुरू
38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल `तेजस्विनी` को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर रवाना की। मशाल 33 दिनों में 3823 किलोमीटर का सफर तय कर प्रदेश के सभी 13 जिलों से होते हुए देहरादून पहुंचेगी।
गौलापार के बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपील की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को करियर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि गौलापार में जल्द ही खेल विश्वविद्यालय बनाया जाएगा, जो खिलाड़ियों के करियर को नई ऊंचाई देगा।
खेल मंत्री ने टनकपुर और चकरपुर में राफ्टिंग और मलखंब इवेंट स्थलों का निरीक्षण किया और जरूरी सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। मशाल यात्रा खेलों के प्रति ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक बनी हुई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply