कमरा खाली कराने के विवाद में सेल्समैन की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
पिथौरागढ़ के थल थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन नीरज नैनवाल (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह मकान का कमरा खाली कराने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
18 दिसंबर की रात नीरज नैनवाल पर विक्रम सिंह बिष्ट उर्फ बबलू और राजेश गैड़ा उर्फ रक्कू ने लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर चोटों की वजह से नीरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि नीरज और विक्रम एक ही कमरे में रहते थे। नीरज ने मकान मालिक से कहकर विक्रम से कमरा खाली करवा दिया था, जिससे विक्रम नाराज हो गया था।
घटना के दिन जब नीरज रात को शराब की दुकान से लौट रहा था, तो विक्रम और राजेश ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। नीरज के भाई की शिकायत पर पुलिस ने विक्रम और राजेश को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसओजी और थल थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
घरेलू बिजली से ई-रिक्शा चार्जिंग: ऊर्जा विभाग को करोड़ों का नुकसान
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply