मुख्यमंत्री धामी की पहल: सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाने का आग्रह
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों को लेकर प्रदेशवासियों से अनोखी अपील की है। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) पर राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक लोगो लगाकर खिलाड़ियों के स्वागत और आयोजन को यादगार बनाने में योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है, जो राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण है। देवभूमि में लगभग 10,000 खिलाड़ी देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे हैं। हमारा दायित्व है कि `अतिथि देवो भवः` की संस्कृति का पालन करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत करें।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की जनता सामूहिक रूप से इन खेलों को विशेष और ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाए। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा, "हम सभी सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाकर इस आयोजन को और अधिक उत्साहजनक बना सकते हैं।"
राष्ट्रीय खेलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की छवि को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खेल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए `21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक` बनाने के संकल्प में सहायक सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करना है, बल्कि राज्य में आने वाले खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए उत्तराखंड की अतिथि-सत्कार की परंपरा को भी उजागर करना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित, मिशन निदेशक ने दी नई दिशा
Latest Newst
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam
-
बागेश्वर में खाई में गिरी कार: मासूम समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल
-
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, व्यापक तैयारियों के निर्देश
-
उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में नई सुरक्षा एसओपी, वीआईपी पर भी नियम लागू
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: एडवेंचर और संस्कृति का महाकुंभ
-
उत्तराखंड में आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा, 677.75 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
-
NABARD Announces ₹65,916 Crore Credit Plan for Uttarakhand in 2026–27
-
Multi-Level Parking & Emergency Health Center Planned at Neelkanth Mahadev
-
कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में छापेमारी

Leave A Reply