Date Filter

Health

पौड़ी बस हादसे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जनता का फूटा गुस्सा

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर से चर्चा में है। पौड़ी जिले में रविवार को हुए बस हादसे के बाद जिला अस्पताल में घायलों को सही इलाज न मिलने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बीजेपी विधायक राजकुमार पोरी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घटना के बाद लोगों ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कमी को लेकर गहरी नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पौड़ी, जो गढ़वाल मंडल का मुख्यालय है, वहां स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। जबकि महज 30 किलोमीटर दूर श्रीनगर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। स्थानीय जनता का आरोप है कि श्रीनगर गढ़वाल विधायक होने के कारण स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्र को प्राथमिकता दी है और पौड़ी को नजरअंदाज किया है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी स्थानीय लोगों को खुद मदद करनी पड़ी। अस्पताल में डॉक्टरों और जरूरी संसाधनों की कमी के चलते घायलों को तत्काल इलाज नहीं मिल सका। नाराज लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए।

यह पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठे हैं। इससे पहले अल्मोड़ा बस हादसे के बाद रामनगर अस्पताल की खराब स्थिति ने भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। पौड़ी बस हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं अब भी भगवान भरोसे चल रही हैं।

स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जिला अस्पताल की हालत सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं और दोषी अधिकारियों व नेताओं की जवाबदेही तय की जाए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
  • धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
  • Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
  • हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
  • मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात

Stay Connected With Us

Subscribe Us