फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस मौके पर ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सहयोग से तीन नए रेडियो चैनलों का शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने रेडियो की विश्वसनीयता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की सराहना की।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा शक्ति है। उन्होंने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय “जॉब क्रिएटर” बनने और नेशन फर्स्ट की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए कहा कि युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप, स्किल और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं के नवाचार और संकल्प से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य जरूर हासिल होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Leave A Reply