Date Filter

Uttarakhand

चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग

देहरादून: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

सुरक्षा में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के साथ एसडीआरएफ, एटीएस, बीडीएस और जल पुलिस की तैनाती होगी। चारों धामों और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के अनुसार, सरदार पटेल भवन में अत्याधुनिक “चारधाम कंट्रोल रूम” स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग और हॉल्टिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र भी संचालित होंगे।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही पंजीकरण और हेली सेवा की बुकिंग करें। साथ ही, सोशल मीडिया के जरिए रियल-टाइम अपडेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
  • Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
  • उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
  • उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
  • उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच

Stay Connected With Us

Subscribe Us