Date Filter

Uttarakhand

चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है, जहां 20 काउंटर बनाए गए हैं। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बड़े समूहों के लिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की गई है।

यात्रा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी रहेगी। सात अस्थायी चौकियां, दस टूरिस्ट बूथ और घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व जल पुलिस की तैनाती की गई है। ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर जयराम मोड़ से आगे ऑटो-रिक्शा और विक्रम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

वहीं, केदारनाथ धाम के लिए 22 अप्रैल से शुरू होने वाली हेली सेवाओं के टिकट 15 अप्रैल को बुकिंग खुलते ही एक घंटे में फुल हो गए। 22 अप्रैल से 15 जून तक के 31,607 टिकटों की बुकिंग पूरी हो चुकी है।

तेजी से हुई बुकिंग के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने ब्लैक मार्केटिंग और फर्जीवाड़े की आशंका पर जांच शुरू कर दी है। आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों की जांच की जाएगी, जबकि कैंसिल टिकट दोबारा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। यात्रियों से केवल अधिकृत माध्यमों से ही रजिस्ट्रेशन और बुकिंग करने की अपील की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
  • उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
  • उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
  • मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
  • उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
  • Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
  • हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us