38वें राष्ट्रीय खेल: 500 से अधिक वॉलंटियर्स ने ली विशेष ट्रेनिंग
उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस आयोजन में देशभर से हजारों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 30,000 आवेदकों में से चुने गए 500 से अधिक वॉलंटियर्स को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में विशेष फिजिकल ट्रेनिंग दी गई। ये वॉलंटियर्स उत्तराखंड के प्रमुख कॉलेजों से चयनित किए गए हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है।
राष्ट्रीय खेलों के सीईओ अमित कुमार सिन्हा ने ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान वॉलंटियर्स को प्रेरित करते हुए कहा, "उत्तराखंड को 38वें नेशनल गेम्स की मेजबानी का गौरव मिला है। यह हमारे लिए अपनी संस्कृति और मेहमाननवाजी को दिखाने का बेहतरीन मौका है। सभी वॉलंटियर्स को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी।"
खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी वॉलंटियर्स को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय खेलों के लिए वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। ये युवा आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल होगा।"
इस ट्रेनिंग का उद्देश्य वॉलंटियर्स को आयोजन की जरूरतों और उनकी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से समझाना है। यह टीम 38वें राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में योगदान देगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Enhanced Facilities at Vikasnagar Hospital Bring Relief to Patients
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply