बबलू सपेरा 60 किलो गांजा के साथ दून पुलिस की गिरफ़्त में
देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए सपेरा गैंग के शातिर अपराधी बबलू सपेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹15 लाख बताई जा रही है। अभियुक्त इस गांजे की सप्लाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश से खरीदकर हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और विकासनगर जैसे इलाकों में कर रहा था।
देहरादून के राजपुर थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के "ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025" के विजन को ध्यान में रखते हुए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। 19 नवंबर 2024 को पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों, होटलों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ओल्ड मसूरी रोड के पास KIA गाड़ी (UK07TD6895) को रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में बबलू सपेरा ने कबूल किया कि वह लंबे समय से अवैध गांजे और चरस की सप्लाई कर रहा है। उसने बताया कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे इलाकों से जावेद नामक व्यक्ति के जरिए माल खरीदता था। जावेद बिहार से कंटेनरों के माध्यम से गांजा मंगवाता है। बबलू इसे छोटी पुड़ियों में पैक कर महंगे दामों पर बस्तियों और अन्य इलाकों में सप्लाई करता था।
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में पुलिस की सटीक रणनीति के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब जावेद और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।
देहरादून पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के अभियान का हिस्सा है। पुलिस का प्रयास है कि देवभूमि को पूरी तरह से ड्रग्स फ्री बनाया जा सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सारकोट में विकास कार्यों की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने की बड़ी घोषणाएं
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply