Date Filter

Politics

नगर निकाय चुनाव: 5405 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद, 25 जनवरी को नतीजे

उत्तराखंड में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और राज्य में लगभग 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इस चुनाव में 100 नगर निकायों के 5405 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। इनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। 11 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 72, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 445 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा, 4888 प्रत्याशी पार्षद और वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

देहरादून जिले में सबसे अधिक 9,98,231 मतदाता हैं, जिनमें 4,85,103 महिलाएं, 5,13,080 पुरुष और 48 अन्य शामिल हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में मतदाताओं की संख्या सबसे कम 18,237 है।

चुनाव से पहले ही तीन अध्यक्ष और 44 अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 14 नगर निगम सभासद, 20 नगर पालिका सदस्य और 10 नगर पंचायत सदस्य शामिल हैं।

अब 25 जनवरी को होने वाली मतगणना का इंतजार है, जब यह तय होगा कि राज्य की छोटी सरकार में कौनसी पार्टी और प्रत्याशी सत्ता संभालेंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
  • एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
  • Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy

Stay Connected With Us

Subscribe Us