गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड की झांकी
इस गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी कर्तव्य पथ पर अपनी सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेलों की झलक पेश करेगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड समेत 15 राज्यों के कलाकारों ने अपनी झांकियों का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।
उत्तराखंड की झांकी इस बार "सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल" थीम पर आधारित है। झांकी में देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और साहसिक पर्यटन गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के अग्रभाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को दर्शाया गया है। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में एक महिला को ऐपण कला बनाते हुए दिखाया गया है। यह कला उत्तराखंड की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है।
झांकी के ट्रेलर भाग में नैनीताल और मसूरी की हिल साइक्लिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रैकिंग, औली की स्नो स्कीइंग और ऋषिकेश की बंजी जम्पिंग, योगा, जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को दर्शाया गया है।
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी मार्च पास्ट में चौथे स्थान पर प्रदर्शित होगी। इस झांकी का नेतृत्व सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के.एस. चौहान कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार झांकी के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य साहसिक खेलों के लिए देश में एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा है। इसकी भौगोलिक स्थिति साहसिक खेलों के लिए अनुकूल है। 28 जनवरी से राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी किया जाएगा, जो राज्य के लिए गौरव का क्षण है।
झांकी का निर्माण स्मार्ट ग्राफ आर्ट एडवरटाइजिंग प्रा.लि. के निदेशक सिद्धेश्वर कानूगा द्वारा किया गया है। झांकी के साथ-साथ उत्तराखंड के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
जिला चिकित्सालय पौड़ी में व्यवस्थाओं का सुधार, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply