Date Filter

Uttarakhand

गणतंत्र दिवस 2025: सीएम धामी ने आवासीय परिसर में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा, “आज भारत केवल आर्थिक और सैन्य शक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि विज्ञान, तकनीक, खेल और संस्कृति में भी अद्वितीय स्थान हासिल कर चुका है।”

राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि देश ने आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने उत्पादन और निर्यात को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

राज्यपाल ने उत्तराखंड के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों और प्रदेशवासियों की मेहनत से उत्तराखंड सामाजिक और आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम युवाओं के रचनात्मक और उद्यमशील दृष्टिकोण का परिणाम है।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड आने वाले समय में अग्रणी राज्यों में शामिल होगा और विकास की यात्रा में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us