उत्तराखंड में ‘खुशियों की सवारी’ सेवा अब प्रसव पूर्व जांचों के लिए भी निशुल्क
उत्तराखंड सरकार ने ‘खुशियों की सवारी’ सेवा का विस्तार करते हुए इसे अब गर्भावस्था के दौरान होने वाली जांचों के लिए भी निशुल्क कर दिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वास्थ्य विभाग को इस सुविधा का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि एनीमिया उन्मूलन के लिए एनएचएम के एक्शन प्लान को महिला कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
अब स्कूलों में छात्राओं के उपस्थिति रजिस्टर में प्रत्येक माह हीमोग्लोबिन स्तर दर्ज किया जाएगा। यह जिम्मेदारी क्लास टीचर की होगी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) की मदद मिलेगी। एनीमिया से ग्रस्त छात्राओं के इलाज और निगरानी की व्यवस्था भी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से होगी।
रिपोर्ट कार्ड में हीमोग्लोबिन स्तर की जानकारी दर्ज कर अभिभावकों को दी जाएगी। इसके अलावा, सभी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को गर्भवती महिलाओं की नियमित एनीमिया जांच और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आईसीडीएस और एएनएम को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तराखंड को जल्द टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के एक्शन प्लान पर भी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव स्वाति भदौरिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन रमिता का धमाका, हाईटेक शूटिंग रेंज की चमक
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply