देहरादून को मिला पहला मॉडल टीकाकरण केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोकार्पण
देहरादून को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और उपलब्धि मिली है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के पहले मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया, जिससे अब पूरे सप्ताह टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। साथ ही, 1.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ब्लड बैंक भवन का शिलान्यास किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया, जिसमें सीएमओ आवास और आशा घर का लोकार्पण, एसएसएनसीयू के लिए समर्पित एंबुलेंस, रानीपोखरी एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए 25 सीटर बस, टीबी उन्मूलन के लिए दो आधुनिक वाहन और उप जिला चिकित्सालय रायपुर के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।
मंत्री ने बताया कि 8,500 लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दी गई और 752 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है। 2025 तक संस्थागत प्रसव दर 100% करने का लक्ष्य है। जल्द ही 100 वार्ड ब्वाय के पद भी भरे जाएंगे, और 2027 तक 300 विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होंगे।
स्थानीय विधायक खजानदास और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन ने जिलाधिकारी सविन बंसल के नवाचारों की सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि सीएचसी और पीएचसी का भी उन्नयन किया जाएगा, जिससे हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में ‘खुशियों की सवारी’ सेवा अब प्रसव पूर्व जांचों के लिए भी निशुल्क
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply