राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन रमिता का धमाका, हाईटेक शूटिंग रेंज की चमक
हरियाणा की रमिता ने 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में नया क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड (634.9 स्कोर) बनाया, जिससे देहरादून की हाईटेक शूटिंग रेंज की गुणवत्ता भी साबित हुई।
पहले ही दिन रिकॉर्ड टूटने से खेलों का रोमांच बढ़ गया। भारतीय शूटिंग टीम के असिस्टेंट कोच अरुण सिंह के अनुसार, पिछला रिकॉर्ड 637.7 स्कोर का था, जो भोपाल में बना था। अब रमिता गुरुवार को फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
हाईटेक शूटिंग रेंज की खासियत इसमें स्थापित 160 टारगेट की क्षमता है, जिसमें 10 और 25 मीटर रेंज के 60-60 टारगेट तथा 50 मीटर रेंज के 40 टारगेट शामिल हैं। यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे हाईटेक टारगेट सिस्टम के जरिए सटीक स्कोरिंग सुनिश्चित होती है। अपनी टारगेट क्षमता के कारण यह दिल्ली और भोपाल के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी शूटिंग रेंज बन चुकी है।
पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी रमिता ने कहा, "यहां के उपकरण पेरिस की रेंज जैसे हैं, जिससे स्कोरिंग शानदार हो रही है।
हरियाणा के लाडवा की रमिता हंसराज कॉलेज, दिल्ली में बी.कॉम ऑनर्स की छात्रा हैं। उन्होंने कहा, "देहरादून कई बार घूमने आ चुकी हूं। फाइनल के बाद समय मिला तो प्रकृति का आनंद लूंगी।"
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी हैं, उम्मीद है कि नए कीर्तिमान बनेंगे।"अब सबकी नजरें गुरुवार के फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां रमिता मेडल जीतने के लिए उतरेंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Strengthen 108 Ambulance Service
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply