राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को पहला स्वर्ण, वुशु में शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने गुरुवार को वुशु में शानदार प्रदर्शन कर राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। देहरादून के अचोम तपस ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि हरिद्वार के विषम कश्यप ने कांस्य पदक हासिल किया।
इसके अलावा, वुशु में उत्तराखंड के चार और खिलाड़ियों का पदक पक्का हो गया है। देहरादून के नीरज जोशी, उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत लंबिश कुंवर, शुभम चौधरी और देहरादून के साहिल कुरैशी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इन खिलाड़ियों के पास अब रजत या स्वर्ण पदक जीतने का सुनहरा मौका है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। हमें विश्वास है कि आगे भी हमारे खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।"
वहीं, वुशु में अन्य राज्यों का भी दबदबा देखने को मिला। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और सर्विसेज की टीमों ने भी स्वर्ण पदक जीते। उत्तराखंड की वुशु टीम के इस प्रदर्शन से राज्य में खेलों को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
UCC: No Mandatory Religious Certificate for Registration
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply