Date Filter

sports

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का जलवा, 6 स्वर्ण समेत 12 पदक जीते

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को 6 स्वर्ण समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए। मॉडर्न पेंटाथलॉन में राज्य ने 5 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते, जबकि ताइक्वांडो और दौड़ में भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

हल्द्वानी में हुए मॉडर्न पेंटाथलॉन मुकाबलों में महिला वर्ग के व्यक्तिगत लेजर रन इवेंट में गरुड़ निवासी उत्तराखंड पुलिस की जवान ममता खाती ने स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश की नेहा यादव ने रजत और गरुड़ के बैजनाथ निवासी मंजू गोस्वामी ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

महिला टीम इवेंट में भी उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन किया। ममता खाती, मंजू गोस्वामी और मोनिका की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि झारखंड ने रजत और गोवा ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत लेजर रन इवेंट में काशीपुर के कुंडेश्वरी निवासी सक्षम प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। गोवा के बाबू अर्जुन ने रजत और गंगोलीहाट के जरमाल निवासी उत्तराखंड पुलिस के जवान लाल सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

पुरुष टीम इवेंट में भी उत्तराखंड की झोली में एक और स्वर्ण पदक आया। सक्षम प्रताप सिंह, लाल सिंह और नीरज नेगी की टीम ने बाजी मारी। गोवा को रजत और बिहार को कांस्य पदक मिला।

ताइक्वांडो में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। वहीं, दौड़ स्पर्धा में राज्य को एक रजत और दो कांस्य पदक मिले।

उत्तराखंड के इस शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के पदक तालिका में लगातार आगे बढ़ने से उत्तराखंड के खेल जगत में जश्न का माहौल बना हुआ है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us