Date Filter

Uttarakhand

हंसाने वाले घनानंद रुला गए, उत्तराखंड ने खोया अपना प्रिय हास्य कलाकार

उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपनी अनोखी हास्य शैली से लाखों दर्शकों को गुदगुदाने वाले घना भाई ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने उनके निधन की पुष्टि की। बताया गया कि घनानंद को गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया था और उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की अथक कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

घनानंद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से कला और रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक हस्तियों ने घनानंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और हास्य अदाकारी में अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाले घनानंद का जाना एक अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us