युवाशक्ति ही बनाएगी उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा कैंप कार्यालय में आयोजित मुख्य सेवक युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से कहा कि वे संकल्प लेकर अपने लक्ष्य तय करें और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में योगदान दें।
सीएम धामी ने कहा कि “जब युवा ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भरे हों, तो देश की दिशा बदल सकती है।” उन्होंने कहा कि भारत की तेज़ आर्थिक और सामाजिक प्रगति इस बात का प्रमाण है कि हमारे युवा जागरूक और जिम्मेदार हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा — “आप नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें।” उन्होंने बताया कि उत्तराखंड स्टार्टअप नीति के बाद राज्य में 1100 से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी गई है और 15 अत्याधुनिक इंक्यूबेटर स्थापित किए गए हैं।
खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, आईटी, एआई, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और कल्याण जैसे क्षेत्रों में उत्तराखंड के स्टार्टअप्स उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को आवश्यक माहौल और आर्थिक सहयोग उपलब्ध करा रही है।
धामी ने विश्वास जताया कि युवाओं की नवाचार क्षमता और देशभक्ति की भावना से उत्तराखंड जल्द ही देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Get ₹680 Crore World Bank Assistance
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply