मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर में 38वीं राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की, जिससे युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से खिलाड़ियों को मंच और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिली है। चकरपुर स्टेडियम को 16 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया गया है।
राज्य के खिलाड़ियों ने अब तक 19 स्वर्ण सहित कुल 81 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री ने बॉक्सिंग स्वर्ण पदक विजेता कपिल पोखरिया, वेटलिफ्टिंग पदक विजेताओं विवेक पांडे, अमन और फुटबॉल व बीच हैंडबॉल में रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान मिल रही है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार मलखंब और योग को शामिल किया गया है। उन्होंने मलखंब को शारीरिक दक्षता और आत्मसंयम का प्रतीक बताते हुए इसे संरक्षित करने का आह्वान किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हंसाने वाले घनानंद रुला गए, उत्तराखंड ने खोया अपना प्रिय हास्य कलाकार
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply