उत्तराखंड में हाइब्रिड और क्लीन फ्यूल वाहनों को टैक्स छूट व सब्सिडी
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हाइब्रिड वाहनों के लिए वन टाइम टैक्स में छूट और स्वच्छता परिवर्तन गतिशीलता नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई है।
राज्य में हाइब्रिड वाहनों (पेट्रोल और बैटरी से चलने वाले) की संख्या कम है, जिसके पीछे बड़ा कारण उनके पंजीकरण पर लगने वाला भारी वन टाइम टैक्स है। यह टैक्स वाहन की कीमत का लगभग 10 प्रतिशत होता है। लेकिन अब सरकार ने इस टैक्स को माफ करने का निर्णय लिया है, जिससे राज्य में हाइब्रिड वाहनों की बिक्री को गति मिलने की उम्मीद है। अभी तक उत्तराखंड में करीब 750 हाइब्रिड वाहन पंजीकृत हैं।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने स्वच्छता परिवर्तन गतिशीलता नीति को और प्रभावी बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। अब पुराने वाहनों को स्क्रैप कर नए इलेक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 मानक वाले वाहन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। पहले इस प्रक्रिया में एस्क्रो अकाउंट की बाध्यता के कारण लाभ मिलने में देरी हो रही थी। अब इसे हटाकर सिंगल नोडल एजेंसी (SNA) अकाउंट की व्यवस्था की गई है, जिससे सब्सिडी सीधे और समय पर दी जा सकेगी।
नीति के प्रमुख प्रावधान:
स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट और वैध परमिट समर्पित करने पर 25 से 32 सीटर सीएनजी/वैकल्पिक ईंधन बस की खरीद पर 50% या अधिकतम ₹15 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।
बिना स्क्रैपिंग के केवल परमिट समर्पित करने पर यह सब्सिडी 40% या अधिकतम ₹12 लाख होगी।
विक्रम चालकों के लिए, पुराना विक्रम स्क्रैप कर बीएस-6 ओमनी बस खरीदने पर 50% या ₹3.5 लाख तक का अनुदान मिलेगा।
विक्रम परमिट के बदले एक ओमनी बस परमिट की अनुमति भी दी जाएगी।
आगे की योजना:
इस योजना को पहले देहरादून में लागू किया गया था। अब इसकी सफलता को देखते हुए इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी विस्तार दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य राज्य में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या को कम करना और स्वच्छ व टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गंगा दशहरा 2025: हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़, घाटों पर भक्ति का संगम
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply