केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे, महाशिवरात्रि पर हुई घोषणा
बाबा केदार के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 2 मई 2025 को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस तिथि की आधिकारिक घोषणा की गई।
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विशेष अनुष्ठान के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। इस अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में आचार्यों ने पंचांग गणना के आधार पर शुभ मुहूर्त घोषित किया।
इस ऐतिहासिक क्षण के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ऊखीमठ पहुंचे। उनके साथ पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग और गंगाधर लिंग ने भी विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह 6 बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में पूजन शुरू हुआ। बाबा केदार को बाल भोग और महाभोग अर्पित कर भव्य आरती की गई। इसके बाद विधिवत रूप से 2 मई को कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा के बाद अब चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यात्रा मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब जब 2 मई 2025 को मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय हो चुकी है, तो भक्तजन अपनी यात्रा की तैयारियां शुरू कर सकते हैं। बाबा केदार के दर्शन की लालसा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक शुभ समाचार है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड रोडवेज की बसों में लगेगा जीपीएस और सीसीटीवी, एक ही कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply