उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण अनिवार्य, 31 मार्च तक पूरा करना होगा कोर्स
उत्तराखंड में सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए डिजिटल तकनीक में दक्षता अनिवार्य कर दी गई है। इसके तहत उन्हें 31 मार्च तक 10 घंटे का ऑनलाइन कोर्स पूरा करना होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए ई-सृजन ऐप तैयार किया है।
एससीईआरटी के अपर निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने निर्देश जारी किए हैं कि कोर्स पूरा न करने वालों की वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) में इसका उल्लेख किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में शिक्षकों के लिए सूचना और संचार तकनीक (आईसीटी) का ज्ञान जरूरी है, जिससे शिक्षण प्रक्रिया को आधुनिक बनाया जा सके।
ई-सृजन ऐप के जरिए शिक्षक ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे। यह कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। कोर्स पूरा करने पर ऑनलाइन प्रमाणपत्र मिलेगा, जिसे शिक्षकों को अपने प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपना होगा।
कोर्स के अंत में शिक्षकों की परीक्षा होगी ताकि उनकी सीखने की क्षमता आंकी जा सके। एससीईआरटी ने सभी शिक्षकों से 31 मार्च तक कोर्स पूरा करने की अपील की है, जिससे प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिल सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, शीतकालीन पर्यटन को देंगे बढ़ावा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply