Date Filter

Uttarakhand

प्रदेश में औद्योगिक निवेश 24 गुना बढ़ा, रोजगार में 10 गुना वृद्धि

राज्य गठन के बाद प्रदेश में औद्योगिक विकास ने रफ्तार पकड़ी है। बीते 24 वर्षों में उद्योगों की संख्या छह गुना, पूंजी निवेश 24 गुना, और रोजगार के अवसर 10 गुना बढ़े हैं। हालांकि, औद्योगिक विकास अभी भी मैदानी जिलों तक सीमित है, जिसे सरकार अब पर्वतीय क्षेत्रों तक ले जाने की योजना बना रही है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, प्रदेश की जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र का योगदान 48% तक पहुंच गया है। एमएसएमई उद्योगों की संख्या 14,163 से बढ़कर 74,326 हो गई, जबकि निवेश 700 करोड़ से बढ़कर 16,357 करोड़ और रोजगार 38,500 से बढ़कर चार लाख तक पहुंच गया।

2016-17 से 2024 तक 12,380 उद्योगों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत मंजूरी मिली, जिनमें 13,000 करोड़ का निवेश हुआ और 8.80 लाख रोजगार के अवसर बने।

2018 में लागू स्टार्टअप नीति के तहत 192 स्टार्टअप को मान्यता मिली, जिनमें 26% कृषि व खाद्य, 19% आईटी, 18% हेल्थकेयर और 13% ऊर्जा व परिवहन क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार अब कृषि और बागवानी आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित कर पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की योजना बना रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us