पीएम मोदी 6 मार्च को उत्तरकाशी दौरे पर, हर्षिल में जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले का दौरा करेंगे। सुबह 8 बजे वह देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हर्षिल के लिए रवाना होंगे। हर्षिल में प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और शीतकालीन यात्रा का संदेश देंगे। इसके बाद वह मुखबा पहुंचेंगे और वहां से वापस लौटेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान जादूंग घाटी में विश्व के दूसरे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास करेंगे। इन ट्रेक रूट्स के खुलने से 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद बंद हुई इस घाटी में पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे। इसे लद्दाख की तर्ज पर विकसित करने की योजना है, जिससे उत्तरकाशी का पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
जिला प्रशासन भी इस दौरे को लेकर पूरी तैयारी में जुटा है। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे में जनकताल और मुलिंगना पास ट्रेक का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे नेलांग-जादूंग घाटी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, वाइब्रेंट योजना के तहत नेलांग और जादूंग गांवों को पुनः बसाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिसमें होम स्टे निर्माण शामिल है।
प्रधानमंत्री के इस दौरे से उत्तरकाशी के पर्यटन को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड हिमस्खलन: 47 मजदूर बचाए गए, 8 की तलाश जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply